बाइक में ब्रेक के साथ दबाना चाहिए क्लच? जानें जवाब
अमर उजाला
Tue, 20 August 2024
Image Credit : FREEPIK
मोटरसाइकिल चलाते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि बाइक में ब्रेक के साथ क्लच दबाना चाहिए या नहीं।
Image Credit : FREEPIK
देशभर में इस समय मानसून का मौसम चल रहा है। ऐसे में गलत वक्त पर बाइक का ब्रेक दबा दिया तो इससे बाइक फिसल सकती है।
Image Credit : FREEPIK
बाइक चलाते वक्त जरा सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। बाइक चलाने के दौरान काफी लोग ब्रेक के साथ क्लच का इस्तेमाल करते हैं।
Image Credit : FREEPIK
अगर आप भी ब्रेक के साथ क्लच दबाते हैं तो ऐसा करना काफी जानलेवा हो सकता है, क्योंकि इससे बाइक का संतुलन बिगड़ सकता है।
Image Credit : FREEPIK
ऐसे में बाइक चलाने के दौरान कभी भी ब्रेक के साथ क्लच का यूज न करें। अगर बाइक की स्पीड हल्की है तो ही क्लच का इस्तेमाल करना चाहिए.
Image Credit : FREEPIK
वहीं, अगर बाइक की गति ज्यादा है और ब्रेक के साथ क्लच का इस्तेमाल किया गया तो इससे बाइक का नियंत्रण बिगड़ जाएगा और बाइक फिसल सकती है।
Image Credit : FREEPIK
मोटरसाइकिल चलाने के दौरान क्लच का सही इस्तेमाल नहीं किया तो इससे इंजन भी खराब हो सकता है, क्योंकि ब्रेक के साथ गलत समय पर क्लच दबाने से इंजन बंद हो सकता है।