बाइक की भी होती है लाइफ? जानिए डिटेल देश में मोटरसाइकिल का अच्छा-खासा इस्तेमाल होता है। लोग बाजार या घूमने-फिरने के लिए बाइक का यूज करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि कार की तरह बाइक की भी एक आयु होती है। आगे जानिए बाइक को कितने साल इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर सीधे शब्दों में बताए तो बाइक की लाइफ अलग-अलग कंपनी और उसकी गुणवत्ता पर निर्भर करता है। बाइक कितने साल चलेगी, इसके पीछे मोटरसाइकिल का रखरखाव और उसे चलाने का तरीका भी मायने रखता है। मोटरसाइकिल की लाइफ कितनी होगी, इसके लिए कई बार अलग-अलग स्थितियां भी अपना प्रभाव डालती हैं। जैसे धूप, बारिश और धूल-मिट्टी आदि। बाइक की लाइफ उसके इंजन और बॉडी पार्ट्स पर निर्भर करती है। अगर पार्ट्स में कोई खराबी आ जाए तो बाइक की क्षमता कम हो जाती है। बाइक की चलने की सीमा भी उसकी लाइफ में अहम भूमिका निभाती है। बाइक की सीमा एक से दो लाख किलोमीटर होती है। इसके बाद बाइक की क्षमता कम हो जाती है। देश के कुछ क्षेत्रों में बाइक को 15 साल तक चलाने की अनुमति है। इसके बाद बाइक को सड़क पर नहीं चला सकते हैं। Auto