अमर उजाला
Thu, 23 November 2023
कंपनियों की ओर से किसी भी मॉडल के एक से ज्यादा वैरिएंट बाजार में ऑफर किए जाते हैं।
इनमें से सबसे कम कीमत वाले वैरिएंट में कंपनी की ओर से सबसे कम फीचर्स दिए जाते हैं।
कम कीमत वाले वैरिएंट में ज्यादातर कंपनियों की ओर से म्यूजिक सिस्टम, पावर विंडो, फॉग लाइट को नहीं दिया जाता।
इस वैरिएंट में कंपनियां सीट के फैब्रिक, एलईडी हेडलाइट्स, सेफ्टी फीचर्स में भी कटौती करती हैं।
ग्राहकों को इसका फायदा यह होता है कि उनके बजट में ऐसी कार भी आती है, जिसे खरीदना उनके लिए मुश्किल होता है।
कंपनी को कम कीमत वाले वैरिएंट से यह फायदा मिलता है कि वो कम बजट वाले ग्राहकों को आकर्षित कर पाती हैं।
सर्दियों में बाइक पर लगाएं ये एक्सेसरीज, मिलेगा फायदा