अमर उजाला
Thu, 10 July 2025
भारत मोबिलिटी एक्सपो (ऑटो एक्सपो) का तीसरा एडिशन साल 2027 में होने वाला है।
सूचना के अनुसार भारत मोबिलिटी एक्सपो का तीसरा एडिशन 4 से 9 फरवरी, 2027 के बीच दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किया जाएगा।
एक्सपो में सड़क, रेल, जल, वायु, शहरी और ग्रामीण परिवहन को एकीकृत समाधान के तौर पर पेश किया जाएगा।
इस बार ग्रामीण और कृषि मोबिलिटी को भी विशेष जगह दी जाएगी। जहां ग्रामीण इलाकों में काम आने वाले वाहनों की तकनीकी झलक देखने को मिलेगी।
एक्सपो का आयोजन भारत मंडपम, यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर और इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में किया जाएगा।
इन खूबियों के वजह से ही पसंद की जाती हैं बाइक्स