अमर उजाला
Fri, 5 May 2023
फाडा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल में कुल 282674 यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री हुई।
मारुति सुजुकी ने पिछले महीने 109919 यूनिट्स की बिक्री की।
दूसरे नंबर पर ह्यूंदै रही, जिसकी अप्रैल 2023 के दौरान 41813 यूनिट्स की बिक्री हुई।
तीसरे पायदान पर टाटा मोटर्स रही। कंपनी ने बीते महीने कुल 41374 यूनिट्स की बिक्री की।
लिस्ट में अगला नंबर महिंद्रा का रहा। कंपनी ने अप्रैल 2023 के दौरान 29545 यूनिट्स की बिक्री की।
पांचवें पायदान पर किआ मोटर्स का नंबर आया। कंपनी ने कुल 16641 यूनिट्स की बिक्री अप्रैल 2023 में की।
अप्रैल में इन कंपनियों के दो पहिया वाहनों की रही डिमांड