इन टॉप-5 कारों पर मिल रहा है सबसे ज्यादा डिस्काउंट
अमर उजाला
Sat, 19 November 2022
Image Credit : Mahindra
अगर आप एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है।
विभिन्न वाहन निर्माता कारों पर भारी छूट दे रहे हैं।
कार निर्माता कई कारों पर एक्सचेंज बोनस के साथ 1 लाख रुपये तक की नकद छूट की पेशकश कर रहे हैं।
Image Credit : For Reference Only
Mahindra Scorpio Pre Facelift
Mahindra Scorpio Pre Facelift
महिंद्रा स्कॉर्पियो के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर 1.75 लाख रुपये तक की नकद छूट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
इच्छुक खरीदार अपने नजदीकी डीलरशिप पर पता कर सकते हैं कि महिंद्रा स्कॉर्पियो प्री-फेसलिफ्ट मॉडल का स्टॉक बचा है या नहीं।
अब महिंद्रा स्कॉर्पियो 2 वेरिएंट में आती है: स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन।
Image Credit : Mahindra
Hyundai Kona EV
Hyundai Kona EV इलेक्ट्रिक एसयूवी पर 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।
Image Credit : For Reference Only
Volkswagen Taigun/Skoda Kushaq
चुनिंदा ट्रिम्स पर छूट के तहत Volkswagen Taigun TSI मैनुअल पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ अग्रिम नकद छूट मिल रही है।
इसमें लॉयल्टी बेनिफिट्स के साथ डीलर के ऑफर भी मिल रहे हैं।
स्कोडा कुशाक 1.5 टीएसआई 1 लाख रुपये के कैश बेनिफिट्स (4 साल का सर्विस पैक + एचडीएफसी बैंक कार्ड पर 25 हजार रुपये नकद छूट) की पेशकश कर रहा है।
Image Credit : Volkswagen
Jeep Compass Night Eagle
जीप कंपास नाइट ईगल 80,000 रुपये तक की नकद छूट और एक्सचेंज बोनस के साथ उपलब्ध है।
Image Credit : Jeep India
Mahindra XUV300
Mahindra XUV300 कॉम्पैक्ट एसयूवी पर, 29,000 की नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, FOC एक्सेसरीज, 4,000 रुपये कॉर्पोरेट और डीलर एंड डिस्काउंट सहित 70,000 रुपये तक के कुल बेनिफिट्स मिल रहे हैं।