अमर उजाला
Thu, 29 December 2022
महिंद्रा एक्सयूवी 700 की कीमत 13.45 लाख से 24.95 लाख रुपये तक है। यह एसयूवी पांच और सात सीटर विकल्प के साथ आती है।
इनोवा हाईक्रॉस की तरह एक्सयूवी700 में भी ADAS, पैनोरमिक सनरुफ, 360 डिग्री कैमरा मिलते हैं।
एमजी हेक्टर भी इनोवा के मुकाबले में बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इसकी कीमत 14.42 लाख रुपये से लेकर 20.36 लाख रुपये के बीच है।
इसमें भी छह और सात सीट के साथ पैनोरमिक सनरुफ, हाइब्रिड तकनीक, हिल होल्ड असिस्ट, छह एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ह्यूंदै की ओर से अल्काजार को भी इनोवा हाईक्रॉस का विकल्प माना जा सकता है। इसकी कीमत 15.89 से 20.25 लाख रुपये के बीच है।
इसमें भी छह और सात सीट के विकल्प के साथ पैनोरमिक सनरुफ, क्रूज कंट्रोल, वेंटिलेटिड सीट, एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
जानें, देश की सबसे सस्ती कार ऑल्टो800 की क्या हैं खूबियां