अमर उजाला
Mon, 1 January 2024
इंजन को बड़ा नुकसान होने से पहले ही कार आपको जानकारी देने लगती है।
अगर आपकी कार से भी काला धुआं निकल रहा हो तो सावधान होना बेहतर होता है।
काला धुआं आने की परेशानी तब शुरू होती है जब इंजन में हवा और ईंधन के मिश्रण के अनुपात में गड़बड़ी होने लगती है।
जब ऐसा होता है तब सही तरह से ईंधन जल नहीं पाता और इस कारण काला धुआं निकलने लगता है।
ज्यादा वजन के साथ सफर करते हैं या क्षमता से ज्यादा लोगों के साथ सफर करने पर ऐसा होता है।
इससे बचने के लिए कम वजन के अलावा समय पर सर्विस और जरुरत आने पर पार्ट्स को बदला जा सकता है।
नए साल के जश्न पर न करें ये लापरवाही, नहीं तो होगी कार्रवाई