अमर उजाला
Sun, 4 May 2025
बजाज ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक का सबसे सस्ता वेरिएंट 3503 लॉन्च कर दिया है।
इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.15 हजार रुपये से भी कम तय की गई है। इसमें 3.5kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है।
स्पेस बचाने के लिए बैटरी पैक को फ्लोरबोर्ड के नीचे प्लेस किया गया है। इससे ई-स्कूटर में अब 35 लीटर का बूट स्पेस मिलेता है।
कंपनी का दावा है कि नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में फुल चार्ज पर 153km की रेंज मिलेगी। हालांकि, इसमें अन्य वैरिएंट 3501 और 3502 से कुछ फीचर कम दिए गए हैं।
इसकी बैटरी पैक को सिर्फ 3 घंटे में 0-80% चार्ज किया जा सकता है। वहीं, इसमें 950W का ऑनबोर्ड चार्जर भी दिया जा रहा है
कंपनी नए चेतक के साथ 3 साल/50,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। यह मार्केट में विडा V2, एथर रिज्टा, ओला S1 प्रो और TVS आईक्यूब जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को टक्कर देगा।
बजाज ने 507 शहरों में डीलरशिप बढ़ाई है और स्कूटर को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी खरीदा जा सकता है।
कार को चलाते हैं कम, तो जान लें इसके नुकसान