गर्मियों में इन 5 चीजों को कार में बिल्कुल भी न रखें गर्मियों में कार के अंदर का तापमान 70 डिग्री तक पहुंच जाता है। इतनी गर्मी में कार के अंदर रखे जाने वाले कुछ सामान आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं किन सामानों को गर्मियों के दौरान कार में रखने से बचना चाहिए... लाइटर के अंदर का ज्वलनशील लिक्विड अधिक तापमान में फैलने लगता है। केबिन का तापमान ज्यादा हुआ तो लाइटर फट भी सकता है। परफ्यूम और स्पीरिट भी काफी ज्वलनशील पदार्थ होते हैं जिनमें गर्मी के चलते आग पकड़ने का खतरा रहता है। चश्मे में लगे लेंस रौशनी को एक जगह जमा कर काफी गर्मी पैदा करते हैं जो कार में आग लगा सकता है। पावरबैंक में लगी लिथियम बैटरी अधिक गर्मी झेलने के लिए नहीं बनी होती। गर्मी के कारण बैटरी फट सकती है। कार में पानी का बोतल इधर-उधर नहीं रखना चाहिए। यह कार के ब्रेक या क्लच पैडल के नीचे फंस सकता है। Summer car tips