ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली बाइक की खास जानकारी भारतीय बाइक बाजार में अभी मैन्युअल गियरबॉक्स वाली मोटरसाइकिल प्रचलित हैं, मगर कई बाइक्स में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलता है। बहुत कम लोग ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली बाइक के बारे में जानकारी रखते हैं, आगे जानिए इसकी पूरी डिटेल। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स बाइक की गति के मुताबिक खुद ही गियर बदलती है, इसमें राइडर को काम नहीं करना पड़ता है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आने वाली बाइक्स को चलाना काफी आसान होता है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली मोटरसाइकिल में ज्यादा उपकरण होते हैं, इसलिए इनका रखरखाव करना थोड़ा महंगा होता है। फिलहाल बाजार में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आने वाली बाइक के विकल्प काफी कम है, हालांकि, धीरे-धीरे इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली मोटरसाइकिल में ईंधन की खपत ज्यादा होती है, क्योंकि इस बाइक का वजन अधिक होता है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में काफी भारी-भरकम उपकरण लगते हैं, इस वजह से ऐसे बाइक्स की कीमत भी ज्यादा होती है। Auto