अमर उजाला
Thu, 17 October 2024
देशभर में वाहनों की बिक्री पर नजर रखने वाली संस्था फाडा ने सितंबर 2024 के दौरान होने वाली बिक्री की जानकारी साझा की।
इसमें यात्री वाहन, कमर्शियल वाहन, दो पहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टरों की बिक्री की जानकारी दी गई।
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2024 में वाहनों की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 9.26 फीसदी की गिरावट देखी गई।
सितंबर के दौरान गणेश चतुर्थी और ओणम के बाद भी वाहनों की बिक्री में इजाफा देखने को नहीं मिला।
दो पहिया वाहनों में सालाना आधार पर 8.51 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
इसके पीछे भारी बारिश, कम पूछताछ, श्राद्ध और ग्राहकों की कम रुचि आदि कारण रहें।
वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर के दौरान यात्री वाहनों में सालाना आधार पर 18.81 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
कमर्शियल वाहनों में सालाना आधार पर 10.45 फीसदी की कमी देखी गई है। इसके साथ ही महीने के आधार पर बिक्री में 1.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
तीन पहिया की बिक्री वार्षिक आधार पर 0.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।
वहीं, ट्रैक्टरों की सालाना बिक्री वार्षिक आधार पर 14.69 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
क्या आप जानते हैं सेकंड हैंड कार खरीदने के फायदे