अमर उजाला
Tue, 13 February 2024
जनवरी 2024 में भारतीय बाजार में वाहनों की बिक्री पर फाडा ने रिपोर्ट जारी की है।
रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी महीने में कुल 2127653 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई।
ईयर ऑन ईयर बेसिस पर करीब 15 फीसदी से ज्यादा और मंथली बेसिस पर करीब सात फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
जनवरी 2024 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 393250 यूनिट्स की बिक्री हुई।
दो पहिया वाहन सेगमेंट में जनवरी 2024 के दौरान मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड की कुल बिक्री 1458849 यूनिट्स की रही।
तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 97675 यूनिट्स का रहा।
किस तरह से गाड़ी की ग्राउंड क्लियरेंस को बढ़ाया जा सकता है, जानें डिटेल