अमर उजाला
Sun, 25 December 2022
PMV EaS-E देश में खरीदी जा सकने वाली सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार है।
ईवी को शहर में उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है।
कंपनी की ओर से EaS-E को तीन वैरिएंट्स में पेश किया जाता है।
फुल चार्ज करने पर इसकी ड्राइविंग रेंज 120 से 200 किलोमीटर के बीच है।
इसमें डिजिटल इंफोटेनमेंट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एसी, की-लैस एंट्री, रिमोट पार्क असिस्ट, क्रूज कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
इसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है।यह पांच सेकेंड में जीरो से 40 की रफ्तार पकड़ सकती है।
साल 2023 के मध्य तक ईवी की डिलीवरी और टेस्ट ड्राइव शुरू हो सकती हैं।
पीएमवी इलेक्ट्रिक ने इसे 4.79 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है।
जानें महिंद्रा बोलेरो नियो में क्या है खास