अमर उजाला
Sat, 17 February 2024
सीएनजी कारों में आग लगने का खतरा अन्य ईंधन वाली कारों के मुकाबले ज्यादा होता है।
लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो फिर हादसा होने से रोका भी जा सकता है।
कभी भी पुरानी कार में सीएनजी किट लगवाएं तो हमेशा अच्छे डीलर से बेहतर क्वालिटी का उपयोग करवाना चाहिए।
सीएनजी किट लगवाने के बाद कार में पुराने स्पार्क प्लग की जगह सीएनजी के अनुकूल स्पार्क प्लग का उपयोग करना चाहिए।
सीएनजी वाली कार में कभी भी पुरानी किट नहीं लगानी चाहिए हमेशा नई किट और सिलेंडर का उपयोग करना चाहिए।
नियमित तौर पर कार की सर्विस करवानी चाहिए और सॉफ्टवेयर को अपडेट करवाना चाहिए।
रवींद्र जडेजा भारत में 200 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले पांचवें गेंदबाज