अमर उजाला
Mon, 26 February 2024
कार को सुरक्षित तरह से रोकने के लिए ब्रेक का सही तरह से काम करना काफी जरूरी होता है।
कई लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि उनकी कार के ब्रेक काफी जल्दी खराब हो जाते हैं।
लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखते हुए कार को चलाया जाए तो फिर ब्रेक की उम्र को बढ़ाया जा सकता है।
बार-बार ब्रेक लगाने की खराब आदत के कारण ही कार के ब्रेक्स काफी जल्दी खराब हो जाते हैं।
सड़क पर दूसरे वाहनों से उचित दूरी बनाकर रखने पर ब्रेक का कम उपयोग होता है, जिससे ब्रेक की उम्र बढ़ती है।
सही अनुपात में गियर को डाउन करने से भी ब्रेक लगाने की जरुरत कम हो जाती है और ब्रेक की उम्र बढ़ती है।
नई कारों में मिलते हैं ये बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स