अमर उजाला
Sat, 2 October 2021
eBikeGo ने हाल ही में भारत में Rugged Electric Scooter के दो वेरिएंट्स - G1 और G1+ लॉन्च किए हैं।
कंपनी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने का खर्च सिर्फ 25 पैसे प्रति किलोमीटर आएगा।
यानी इस ई-स्कूटर से ग्राहक एक रुपये में 4 किमी, 40 रुपये में 160 किमी और 100 रुपये के खर्च में 400 किमी तक की दूरी तय कर सकते हैं।
फुल चार्जिंग पर eBikeGo Rugged इलेक्ट्रिक स्कूटर करीब 160 किमी की दूरी तय कर सकता है।
इस स्कूटर को मोबाइल एप के जरिए दूर से ही अनलॉक और लॉक किया जा सकता है। यह एंटी-थेफ्ट फीचर से भी लैस है।
eBikeGo Rugged G1 वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है और G1+ वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है।
पीएम मोदी का कमला हैरिस को गिफ्ट