अमर उजाला
Wed, 23 July 2025
क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी कार रिवर्स गियर (पीछे करने वाले गियर) में कितनी तेज चल सकती है?
रिवर्स गियर का इस्तेमाल ज्यादातर पार्किंग में या गाड़ी को पीछे करने के लिए होता है। लेकिन क्या बैक गियर में गाड़ी को तेजी से चलाया जा सकता है? आइए जानते हैं।
किसी भी गाड़ी का इंजन ही यह तय करता है कि गाड़ी कितनी तेज दौड़ेगी। जितना पावरफुल इंजन होगा, कार उतनी तेजी से चलेगी।
कहने का मतलब यह है कि जो बात कार की आगे जाने वाली स्पीड पर लागू होती है वही पीछे जाने वाली स्पीड पर भी लागू होती है।
यानी कार में जितना पावरफुल इंजन होगा कार उतनी स्पीड से रिवर्स गियर में भी दौड़ पाएगी।
दुनिया में एक कार ऐसी भी जो बैक गियर में सबसे तेज चल सकती है। वह है Rimac Nevera.
इस कार ने रिवर्स गियर में 275.74 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने का रिकॉर्ड बनाया है।
बाइक की चेन का कैसे रखें ध्यान, जानें डिटेल्स