जानवर की वजह से हुआ कार को नुकसान, मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम

अमर उजाला

Wed, 21 August 2024

Image Credit : FREEPIK

सड़क पर वाहन चलाते समय कई बार कोई जानवर गाड़ी के आगे आ जाता है। जानवर को बचाने के चक्कर में कई बार वाहन को नुकसान भी हो जाता है। 

Image Credit : FREEPIK

ऐसी स्थिति में क्या कार का इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा। बीमा कंपनी वाहन के नुकसान के लिए भरपाई करेगी या नहीं। क्या है इसकी पूरी जानकारी। 

Image Credit : FREEPIK

आपको बता दें कि किसी जानवर की वजह से अगर गाड़ी को नुकसान होता है तो बीमा कवर का फायदा मिलता है। 

Image Credit : FREEPIK

हालांकि, ऐसी स्थिति में थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का कोई भी लाभ नहीं मिलता है। इसके लिए कॉमप्रेहेंसिव बीमा कवर का फायदा उठाना होगा। 

Image Credit : FREEPIK

कॉमप्रेहेंसिव बीमा कवर में गाड़ी चोरी, वाहन में आग, प्राकृतिक आपदा और वाहन के साथ तोड़फोड़ होने पर लाभ बीमा कवर मिलता है। 

Image Credit : FREEPIK

कोई जानवर अगर गाड़ी में टक्कर मार दें और इससे वाहन को नुकसान हो जाए तो बीम का फायदा मिलेगा। 

Image Credit : FREEPIK

अगर दो जानवर लड़ते हुए गाड़ी को नुकसान पहुंचा दें तो इसकी भरपाई बीमा कंपनी करेगी। 

Image Credit : FREEPIK

बाइक में ब्रेक के साथ दबाना चाहिए क्लच? जानें जवाब

FREEPIK
Read Now