जानवर की वजह से हुआ कार को नुकसान, मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम सड़क पर वाहन चलाते समय कई बार कोई जानवर गाड़ी के आगे आ जाता है। जानवर को बचाने के चक्कर में कई बार वाहन को नुकसान भी हो जाता है। ऐसी स्थिति में क्या कार का इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा। बीमा कंपनी वाहन के नुकसान के लिए भरपाई करेगी या नहीं। क्या है इसकी पूरी जानकारी। आपको बता दें कि किसी जानवर की वजह से अगर गाड़ी को नुकसान होता है तो बीमा कवर का फायदा मिलता है। हालांकि, ऐसी स्थिति में थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का कोई भी लाभ नहीं मिलता है। इसके लिए कॉमप्रेहेंसिव बीमा कवर का फायदा उठाना होगा। कॉमप्रेहेंसिव बीमा कवर में गाड़ी चोरी, वाहन में आग, प्राकृतिक आपदा और वाहन के साथ तोड़फोड़ होने पर लाभ बीमा कवर मिलता है। कोई जानवर अगर गाड़ी में टक्कर मार दें और इससे वाहन को नुकसान हो जाए तो बीम का फायदा मिलेगा। अगर दो जानवर लड़ते हुए गाड़ी को नुकसान पहुंचा दें तो इसकी भरपाई बीमा कंपनी करेगी। Auto