अमर उजाला
Mon, 28 August 2023
जी-20 बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत यात्रा पर आने वाले हैं।
किसी भी विदेश यात्रा पर अमेरिकी राष्ट्रपति की कार भी उनके साथ होती है।
यह दुनिया की सबसे सुरक्षित कार है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए कई चीजों को रखा जाता है।
द बीस्ट नाम की इस कार के एक्सटीरियर को मिलिट्री ग्रेड आर्मर मिलता है। जो करीब पांच इंच मोटा होता है।
इस कार के दरवाजों का वजन बोइंग के 757 जेट विमान के केबिन डोर के बराबर होता है।
बम के हमले से बचाने के लिए कार में स्टील प्लेट लगाई जाती हैं, साथ ही इस पर गोलियों का कोई असर नहीं होता।
इसके अलावा इसमें नाइट विजन फीचर, जीपीएस ट्रैेकिंग सिस्टम, बख्तरबंद फ्यूल टैंक, खास टायर जैसे फीचर्स भी हैं।
नीरज चोपड़ा के पास हैं ये शानदार कारें