अमर उजाला
Mon, 29 January 2024
बड़ी संख्या में लोग अपनी कारों में बाजार से सीएनजी और एलपीजी किट लगवाते हैं।
कई डीलर्स इन कारों में कई बार खराब क्वालिटी के पार्ट लगाते हैं। जिससे हादसा होने का खतरा बढ़ता है।
कई बार लापरवाही के कारण किट लगाते हुए कुछ तार खुले छोड़ दिए जाते हैं, जिनसे खतरा बढ़ता है।
वहीं कुछ लोग ऐसी कारों में बैठकर सिगरेट पीते हैं। ऐसा करने से भी हादसा होने का खतरा बढ़ता है।
समय पर सर्विस न करवाने के कारण भी सीएनजी और पीएनजी कारों में हादसों का खतरा होता है।
ऐसी कारों में बाजार से एक्सेसरीज लगवाते हुए तार काटने से भी समस्या आने लगती है।
सफर को कैसे आसान बनाता है ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, जानें डिटेल