अमर उजाला
Thu, 10 April 2025
ऑटो इंडस्ट्री से हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक कार कंपनी के प्लांट से 900 इंजन चोरी हो गए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सबकुछ एक दिन में नहीं बल्कि पिछले 5 साल से चल रहा था।
यह मामला आंध्र प्रदेश के पेनुकोंडा स्थित किआ (Kia Motors India) कार प्लांट का है।
पुलिस के मुताबिक किआ के कार प्लांट से इंजन चोरी होने का सिलसिला 2020 से चल रहा था।
इंजन की चोरी फैक्ट्री से या फिर फैक्ट्री तक पहुंचाने के बीच रास्ते से गायब किए गए हैं।
पुलिस को शक है कि इसमें कार प्लांट के ही कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कंपनी के मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों की जांच करनी शुरू कर दी है।
गाड़ी की पेंट का ध्यान कैसे रखें, जानें जरूरी टिप्स