अमर उजाला
Mon, 24 March 2025
नए वित्त वर्ष 2025-26 के पहले दिन से नई कार खरीदने वालों को तगड़ा झटका लगने वाला है।
1 अप्रैल से 8 कार कंपनियां दाम बढ़ाने वाली है। इनमें मारुति, हुंडई, टाटा मोटर्स, किआ, महिंद्रा, रेनो, होंडा, और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं।
एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा 1 अप्रैल 2025 से अपनी गाड़ियों की कीमत 3% तक बढ़ाने वाली है।
वहीं, मारुति सुजुकी की गाड़ियां 1 अप्रैल 2025 से 4 फीसदी तक महंगी हो जाएंगी।
टाटा मोटर्स के भी सभी पैसेंजर और कमर्शियल वाहन 2 फीसदी तक महंगे हो जाएंगे।
फ्रेंच कार निर्माता रेनो भी अपनी गाड़ियों की कीमत 2 फीसदी बढ़ाने जा रही है।
सभी कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे लागत में वृद्धि को कारण बताया है।
क्या आपको पता है कार में होते हैं ये चार फिल्टर, जानें इनके काम