अमर उजाला
Mon, 11 August 2025
भारत सरकार ने 2030 तक देश में 30% इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया है।
मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी कुल बिक्री में केवल 7.6% ही है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगले 5 साल में ई-वाहनों की बिक्री चौगुनी रफ्तार से बढ़ानी होगी।
लेकिन भारत का एक पड़ोसी देश ऐसा है जो इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में यूरोप के देशों को टक्कर दे रहा है।
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बिकने वाली 76% नई कारें इलेक्ट्रिक हैं। ईवी को अपनाने में यह अब केवल नॉर्वे और सिंगोपुर जैसे देशों से पीछे है।
नेपाल में ई-वाहनों की बढ़ती तादाद के पीछे सरकारी योजनाएं और सस्ती बिजली की उपलब्धता है जो ई-कारों पर खर्च को कम कर देती है।
नेपाल में चीन की ई-कारों का भारी दबदबा है। सरकार चीन से आयात होने वाली कारों समेत सभी ई-कारों पर टैक्स में भारी छूट देती है।
जबकि पेट्रोल कारों की बिक्री कंट्रोल करने के लिए 120% से भी ज्यादा का टैक्स लगाया जाता है।
सीएनजी कार का मेंटेनेंस पेट्रोल से है अलग, इन बातों को न भूलें