4 लोकप्रिय बजट कारों को मिल रहा है बड़ा अपडेट
अमर उजाला
Thu, 31 August 2023
Image Credit : maruti
कॉम्पैक्ट और मिड-साइज एसयूवी के प्रति लगातार बढ़ते रुझान के बावजूद,
छोटी कारों और कॉम्पैक्ट सेडान कारें ग्राहकों का कई तरह से ध्यान आकर्षित कर रहीं हैं
Image Credit : honda
मारुति सुजुकी, ह्यूंदै और होंडा जैसे बड़े ब्रांडों ने उनका साथ नहीं छोड़ा है
यहां हम आपको उन बजट कार मॉडलों के बारे में बता रहे हैं जो बड़े अपडेट के साथ आ रहे हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति 2024 की पहली छमाही में स्विफ्ट की चौथी पीढ़ी का ग्लोबल डेब्यू कर सकती है
इसके एक्सटीरियर लुक के साथ ही इंटीरियर में भी बदलाव देखने को मिलेगा
इसमें नया पावरट्रेन भी मिल सकता है
Image Credit : सोशल मीडिया
मारुति सुजुकी डिजायर
मारुति लोकप्रिय सेडान डिजायर का तीसरी पीढ़ी का मॉडल भी ला सकती है
इसमें भी नए इंजन के साथ स्विफ्ट की तरह कई बदलाव देखने को मिलेंगे
Image Credit : सोशल मीडिया
न्यू जेन होंडा अमेज
होंडा एक बिल्कुल नए और ताजा एक्सटीरियर लुक के साथ अमेज को अपडेट कर सकती है, जो लेटेस्ट मॉडल अकॉर्ड से प्रभावित होगा
इसके इंटीरियर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है
Image Credit : honda cars
ह्यूंदै i20 फेसलिफ्ट
ह्यूंदै i20 के फ्रंट और रियर लुक में बदलाव कर सकती है जिसमें नए अलॉय व्हील शामिल होंगे
फेसलिफ्ट मॉडल का लुक कार के यूरोपीय वर्जन के करीब होगा
Image Credit : सोशल मीडिया
इस तरह चलाएं इलेक्ट्रिक कार, मिलेगी ज्यादा रेंज
सोशल मीडिया
Read Now