6 से 12 फरवरी, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

अमर उजाला

Fri, 3 February 2023

Image Credit : iStock

मेष 

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ संभावनाओं के लिए हुए है, सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अचानक कहीं बड़ा धन लाभ हो सकता है, करियर-कारोबार की दिशा में किए गए  प्रयास सफल होंगे

 
Image Credit : iStock

वृष 

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन से जुड़ा कोई भी कदम सोच-विचार कर ही उठाना चाहिए, अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है

 
Image Credit : iStock

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है, सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में भले ही कुछेक कठिनाई आए लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको चीजें अपने हक में होती नजर आएंगी, सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है

 
Image Credit : iStock

कर्क 

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है, इस सप्ताह उन्हें किसी भी दिशा में कोई कदम बढ़ाने या कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों या वरिष्ठ लोगों की सलाह जरूर लेना चाहिए, सप्ताह की शुरुआत में बनते कामों में बाधा आने से मन खिन्न रहेगा
Image Credit : iStock

सिंह 
सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद शुभ रहने वाली है, इस दौरान उनकी पदोन्नति एवं धन लाभ के योग बनेंगे

Image Credit : iStock

कन्या 

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में उन लोगों से बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो अक्सर आपके काम में बाधा डालने का प्रयास करते रहते हैं, इस सप्ताह किसी के साथ उलझने की बजाय लोगों की बातों को इग्नोर करना बेहतर रहेगा
Image Credit : iStock

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-समृद्धि को लिए हुए है, सप्ताह की शुरुआत से आपको अपने करियर और कारोबार से जुड़ी शुभ सूचनाएं मिलना प्रारंभ हो जाएंगी, यदि आप लंबे समय से अपने ट्रांस्फर या पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे तो आपकी इस सप्ताह यह कामना पूरी हो सकती है
Image Credit : iStock

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह के सप्ताह के पूर्वार्द्ध भाग में धन एवं सुख की प्राप्ति तो होगी, लेकिन साथ ही साथ व्यर्थ की चीजों पर आपका समय और पैसा भी खर्च होगा, सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी
Image Credit : iStock

धनु 

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से आप पर कामकाज का बोझ बना रहेगा, अपने टारगेट को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना होगा
Image Credit : iStock

मकर 

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में धन लाभ एवं उन्नति के पर्याप्त अवसर मिलेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि आलस्य और लापरवाही के चलते आप इसे खो भी सकते हैं, नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का कम सहयोग मिल पाएगा
Image Credit : iStock

कुंभ 

कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत कुछ कठिनाई भरी रह सकती है, लेकिन राहत की बात यह है कि उसे दूर करने में आपके इष्ट-मित्र और स्वजन काफी सहायक होंगे, सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है

Image Credit : iStock

मीन 

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ लिए हुए है, सप्ताह की शुरुआत से ही आप अपने साहस और पराक्रम के बल पर जीवन से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे
 
Image Credit : iStock

चाहते हैं तरक्की और मान-सम्मान तो करें ये सरल उपाय

iStock
Read Now