वास्तु दोष का कारण बनती हैं घर में रखी ये चीजें, आज ही कर दें बाहर
अमर उजाला
Sun, 10 September 2023
Image Credit : iStock
उलझे हुए तार
डेस्क पर या काम करने की जगह पर लैपटॉप, फोन चार्जर या अन्य बिजली के उपकरणों के तारों को उलझाकर नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है
Image Credit : iStock
स्टोर में रखे पुराने सामान
अक्सर लोग अनुपयोगी चीजों को स्टोर रूम में रख देते हैं, वास्तु के अनुसार अनुपयोगी चीजों को स्टोर में रखना सही नहीं होता है, इन चीजों की वजह से धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं
Image Credit : iStock
पुरानी डायरी
पुरानी डायरी जिनका इस्तेमाल आप नहीं करते हैं, उन्हें भी घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार, पुरानी डायरी भी नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं
Image Credit : iStock
पुराने अखबार
घर में पुराने अखबार भी नहीं रखने चाहिए, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखे पुराने अखबार नकारात्मकता फैलाते हैं, जिसकी वजह से परिवार में अशांति का वातावरण बन जाता है
Image Credit : iStock
पुराने-खराब इलेकट्रॉनिक डिवाइस
वास्तु शास्त्र की मानें तो कभी भी घर में खराब मोबाइल फोन, चार्जर, केबल, बल्ब जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है
Image Credit : istock
रुकी हुई या बंद घड़ी
रुकी हुई, बंद या खराब घड़ी आपकी तरक्की की राह में बाधा बन सकती है, ऐसे में यदि आपके घर में पुरानी या बंद घड़ी रखी है तो उसे तुरंत बाहर निकाल दें