अमर उजाला
Mon, 10 February 2025
घर में बिजली के उपकरणों और पानी के नलों का खराब होना अक्सर सामान्य माना जाता है
लेकिन यदि यह समस्या बार-बार उत्पन्न हो रही है, तो इसे सामान्य समझने की भूल नहीं करनी चाहिए
ये घटनाएं वास्तु दोषों का संकेत दे सकती हैं
आइए, जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं।
यदि घर में बार-बार बल्ब, ट्यूब लाइट फ्यूज हो रहे हैं या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं, तो यह राहु दोष का संकेत हो सकता है, ऐसे में मुख्य स्थानों पर लाल स्वस्तिक लगाएं और घर को साफ-सुथरा रखें
यदि किचन या बाथरूम के नल से पानी लगातार टपक रहा है, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है, यह अत्यधिक खर्च और आर्थिक नुकसान की ओर इशारा करता है, जल्द से जल्द इसे ठीक कराएं
यदि बिना किसी ठोस कारण के घर में लगातार झगड़े और मनमुटाव बढ़ रहे हैं, तो यह मंगल ग्रह की अशुभ स्थिति का संकेत हो सकता है, इससे बचने के लिए घर में पर्याप्त सूर्य के प्रकाश की व्यवस्था करें
यदि परिवार में कोई सदस्य लगातार बीमार रहता है तो यह सूर्य ग्रह की कमजोरी का परिणाम हो सकता है, इसे सुधारने के लिए प्रतिदिन 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें
होली पर घर ले आएं ये चीजें, होगी धन की वर्षा