नए साल से पहले घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, वरना रूक जाएगी तरक्की
अमर उजाला
Fri, 22 December 2023
Image Credit : iStock
पुराने जूते-चप्पल
पुराने या टूटे हुए जूते-चप्पलों को नया साल शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें, क्योंकि पुराने और टूटे हुए जूते-चप्पल घर में कंगाली लाती हैं।
Image Credit : iStock
बंद घड़ी
घर में बंद घड़ी रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में यदि आपके घर में कोई खराब, रुकी हुई या बंद घड़ी पड़ी है तो नया साल शुरू होने से पहले इसे घर से हटा दें।
Image Credit : iStock
टूटा हुआ फर्नीचर
घर में टूटा हुआ फर्नीचर रखना भी शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए यदि घर में कोई टूटा फर्नीचर जैसे मेज, सोफा या कुर्सी है तो नए साल से पहले इसे घर से बाहर निकाल दें।
Image Credit : istock
खंडित मूर्तियां
घर में देवी या देवता की खंडित मूर्तियां, फटी तस्वीरें भी नहीं रखनी चाहिए। ऐसी प्रतिमाएं दुर्भाग्य का कारण बनती हैं।
Image Credit : Istock
स्टोर में रखे पुराने सामान
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार पुरानी और अनुपयोगी चीजों को स्टोर में जमा कर रखना सही नहीं होता है।
Image Credit : iStock
टूटा कांच
घर के किसी भी कोने में टूटा हुआ कांच या शीशा नहीं रखना या लगाना चाहिए। टूटा हुआ कांच नकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनता है।