अमर उजाला
Wed, 5 February 2025
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक के उपाय घर की समृद्धि और सुख को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
इतना ही नहीं, नमक राहु और केतु के नकारात्मक प्रभावों को दूर करने में भी प्रभावी होता है।
नमक का उपयोग बुरी नजर से बचने के लिए भी किया जाता है।
आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
यदि किसी व्यक्ति को बुरी नजर लग गई है, तो एक चुटकी नमक लेकर उसे तीन या पांच बार उसके ऊपर घुमाएं, फिर उस नमक को बाहर फेंक दें।
बाथरूम में एक कांच की कटोरी में नमक भरकर रखें। इससे आपके घर के अंदर का वास्तुदोष समाप्त हो जाएगा।
घर के अंदर से नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए पानी में नमक मिलाकर फर्श की सफाई करें।
महाशिवरात्रि पर घर में भगवान भोलेनाथ की तस्वीर लगाते समय रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान