अमर उजाला
Sat, 6 December 2025
मनी प्लांट घर में लगाने से धन और समृद्धि बढ़ने की मान्यता है।
लेकिन गलत दिशा में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
वास्तु विज्ञान के अनुसार हर पौधे के लिए निर्धारित दिशा होती है।
सही दिशा में पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का लाभ मिलता है।
मनी प्लांट के लिए सबसे उत्तम दिशा है आग्नेय दिशा ।
आग्नेय दिशा के देवता हैं गणेश जी, और प्रतिनिधि ग्रह है शुक्र।
शुक्र सुख और समृद्धि का कारक है; इसलिए आग्नेय दिशा में मनी प्लांट लगाने से लाभ मिलता है।
ईशान दिशा मनी प्लांट के लिए नकारात्मक मानी जाती है।
ईशान दिशा में मनी प्लांट लगाने पर धन की बजाय हानि हो सकती है।
ईशान दिशा में मनी प्लांट के बजाय तुलसी का पौधा लगाना सबसे शुभ माना जाता है।
इन मंत्रों से कम होता है वास्तु दोष का प्रभाव