अमर उजाला
Wed, 5 February 2025
26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व है
इस दौरान लोग घर में भोलेनाथ की तस्वीर लगाते हैं, जो बहुत ही शुभ माना जाता है
अगर आप भी भगवान शिव की तस्वीर घर की दीवारों पर लगाना चाह रहे हैं तो वास्तु नियम का ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है
ऐसे में आइए जानते हैं कि भगवान शिव की तस्वीर को किस दिशा में लगाना उचित होता है
वास्तु नियमों के मुताबिक, भगवान शिव की तस्वीर को घर की पूर्व, पश्चिम और दक्षिण की दीवारों पर नहीं लगाना चाहिए
कभी भी शिव जी की क्रोधित मुद्रा की तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि भगवान शिव की यह मुद्रा विनाश की प्रतीक है
घर में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय भगवान सब हों
घर की किस दिशा में रखें कछुए की मूर्ति?