पूजा घर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, पड़ता है अशुभ प्रभाव मंदिर में कभी भी टूटी या खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए, ऐसी मूर्तियां रखने से पूजा का फल नहीं मिलता है और नकारात्मक ऊर्जा अधिक फैलती है। पूजा घर में कभी भी एक ही देवी-देवता की अधिक मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। वास्तु में इसे अशुभ माना गया है। साथ ही मंदिर में कभी भी रौद्र रूप वाली मूर्तियां भी नहीं रखनी चाहिए, ऐसी तस्वीर या मूर्ति रखने से अनिष्ट होता है। पूजा घर में कभी भी फटी धार्मिक पुस्तकें नहीं रखनी चाहिए, अगर पुस्तकें फट गईं हैं, तो उन्हें बहते जल में प्रवाहित कर दें। पूजा घर में देवी -देवता को कभी भी खंडित अक्षत नहीं चढ़ाने चाहिए। अगर मंदिर में ऐसे चावल हैं तो उन्हें हटाकर साबुत चावल रख दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर में कभी भी पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। पूजा घर में ऐसी तस्वीर लगाना अशुभ माना जाता है। पूजा घर