साल 2024 में शनि इन लोगों को दिलाएंगे शनि दोष से राहत साल 2024 में शनि तीन बार अपनी चाल में बदलाव करेंगे। 11 फरवरी 2024 से 18 मार्च 2024 के दौरान शनि अस्त रहेंगे। फिर 18 मार्च 2024 को शनि उदित होंगे। वहीं 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 तक शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था रहेंगे। ऐसे में शनि की चाल कुछ राशि के जातकों शनि दोष से राहत दिलाएगी। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में- इस शनि की बदलती चाल का वृषभ राशि के लोगों को खूब लाभ मिलेगा। आपको शनि दोष से राहत मिलेगी। आपको आर्थिक लाभ होगा और कई सुख-सुविधाएं मिलेगी। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। शनि साल 2024 में आपको धन, ऊंचा पद और प्रतिष्ठा दिलाएंगे। साल 2024 में शनि मकर राशि के लोगों पर मेहरबान रहने वाले हैं। आप पर साढ़ेसाती का प्रभाव कम होगा। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। शनि