लौंग के आसान उपायों से चमक जाएगी किस्मत

अमर उजाला

Mon, 21 February 2022

Image Credit : अमर उजाला

नकारात्मकता दूर करने के लिए 

यदि रोज सुबह घर के मंदिर में भगवान की आरती करते समय दीपक में 2 लौंग डालकर आरती करें तो इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है। 

Image Credit : अमर उजाला

धन में बरकत के लिए 

पांच कौड़ियां और पांच लौंग लाल रंग के कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी के चरणों से स्पर्श करवाकर अपनी तिजोरी में रखने से बरकत आती है। 
Image Credit : अमर उजाला

शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए

पांच लौंग और कपूर प्रज्वलित करके हनुमान जी का पूजन करके जो राख बचे उससे अपने माथे पर तिलक करने से दुश्मनों से छुटकारा मिल जाता है। 
Image Credit : अमर उजाला

बिगड़े काम बनाने के लिए

हर शनिवार संध्या के समय सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित कर उसमें दो जोड़े लौंग के डालने और अंधेरे कोने में रखने से बिगड़े हुए काम बन जाते हैं।
Image Credit : अमर उजाला

बीमारियां दूर करने के लिए

घर का कोई सदस्य बार-बार बीमार हो रहा हो तो तवे पर 6-7 लौंग जलाकर घर के किसी कोने में रखने से फर्क देखने को मिलेगा। 
Image Credit : अमर उजाला

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए 

आर्थिक स्थिति में सुधार न हो तो 7 लौंग और 7 काली मिर्च को अपने सिर पर से घुमाकर सुनसान स्थान पर फेंक दें। ऐसा करने से आर्थिक मामले सुधरते हैं। 
Image Credit : अमर उजाला

इस पेड़ का बीज बना देगा धनवान

Debasish Halder/instagram
Read Now