लौंग के आसान उपायों से चमक जाएगी किस्मत यदि रोज सुबह घर के मंदिर में भगवान की आरती करते समय दीपक में 2 लौंग डालकर आरती करें तो इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है। पांच कौड़ियां और पांच लौंग लाल रंग के कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी के चरणों से स्पर्श करवाकर अपनी तिजोरी में रखने से बरकत आती है। पांच लौंग और कपूर प्रज्वलित करके हनुमान जी का पूजन करके जो राख बचे उससे अपने माथे पर तिलक करने से दुश्मनों से छुटकारा मिल जाता है। हर शनिवार संध्या के समय सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित कर उसमें दो जोड़े लौंग के डालने और अंधेरे कोने में रखने से बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। घर का कोई सदस्य बार-बार बीमार हो रहा हो तो तवे पर 6-7 लौंग जलाकर घर के किसी कोने में रखने से फर्क देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार न हो तो 7 लौंग और 7 काली मिर्च को अपने सिर पर से घुमाकर सुनसान स्थान पर फेंक दें। ऐसा करने से आर्थिक मामले सुधरते हैं। ज्योतिष