अमर उजाला
Fri, 27 October 2023
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है
सभी पूर्णिमा व्रत में शरद पूर्णिमा तिथि को सर्वोत्तम माना गया है
इस साल शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को मनाई जाएगी
शरद पूर्णिमा पर रात में चंद्र ग्रहण लगने के कारण इस तिथि का महत्व बढ़ गया है
इस बार शरद पूर्णिमा के दिन गजकेसरी योग, बुधादित्य योग, शश योग, सौभाग्य योग और सिद्धि योग का शुभ संयोग रहेगा
इनके प्रभाव से ग्रहण का अशुभ प्रभाव कम हो जाएगा
चंद्रमा भी मेष राशि में होंगे और गुरु पहले से ही यहां विराजमान हैं
इस तरह गुरु और चंद्रमा मिलकर मेष राशि में गजकेसरी योग बना रहे हैं
कन्या राशि में स्थित सूर्य, मंगल और बुध की शुभ दृष्टि भी इन पर रहेगी
इसके अलावा ग्रहण के शुरू होने के वक्त सिद्ध योग भी लग जाएगा
शनि भी अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में बैठकर शश नामक राजयोग बनाएंगे
सूर्य और बुध भी कन्या राशि में बुधादित्य राजयोग बना रहे हैं
साल के अंतिम चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान