कुंभ राशि में उदय होंगे शनि देव, इन राशियों को मिलेगा लाभ शनि 17 फरवरी, शनिवार 2024 को कुंभ राशि में अस्त हो गए थे। जो 38 दिन तक अस्त अवस्था में रहेंगे। इसके बाद शनि 18 मार्च को उदय होंगे। किसी भी ग्रह का अस्त होना एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। जब भी कोई ग्रह सूर्य के नजदीक आ जाता है तो वह दिखाई नहीं देता है और यह अवस्था ग्रह का अस्त या ग्रह-लोप कहलाता है। ऐसे में मार्च में शनि का उदय होना बहुत सी राशियों के लिए शुभ फल लेकर आएगा। शनि देव होली से पहले उदय होंगे, जिससे बहुत सी राशियों को फायदा होगा। मेष, वृषभ, मिथुन मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी। शनि उदय