अमर उजाला
Thu, 5 October 2023
शनि अभी कुंभ राशि में वक्री यानी उल्टी चाल से चल रहे हैं और वो 4 नवंबर को वो मार्गी अवस्था में आ जाएंगे
यानी 4 नवंबर से शनि फिर से सीधी चाल चलने लगेंगे, शनि देव का मार्गी होना कुछ जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है
शनि देव की स्वराशि कुंभ में होने के कारण, मकर, कुंभ और मीन राशियों के जातकों पर साढ़ेसाती का प्रभाव है
वहीं, कर्क और वृश्चिक राशियों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है ऐसे में शनि के मार्गी होने पर इन राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं
इन राशि के लोगों को शारीरिक, आर्थिक और मानसिक रूप से कष्ट उठाना पड़ सकता है, इस समय किए गए आपके प्रयास सफल नहीं होंगे
इसलिए इन राशि के लोगों को धैर्य रखकर सही समय की प्रतीक्षा करनी चाहिए
किस्मत वालों की कुंडली में होता है महाभाग्य राजयोग