30 साल बाद शनि का कुंभ राशि में गोचर, जानें सभी राशियों पर प्रभाव

अमर उजाला

Thu, 19 January 2023

Image Credit : iStock

मेष राशि

मेष राशि वालों को जीवन में आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे, करियर संबंधी इच्छाएं पूरी होंगी और नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा
Image Credit : iStock

वृषभ राशि

इस राशि वालों के लिए शनि गोचर आपकी जिम्मेदारियों में वृद्धि कराएगा, शनि की शुभ दृष्टि पूरे साल आपके ऊपर बनी रहेगी
Image Credit : iStock

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को इस दौरान स्वास्थ्य लाभ होगा, आर्थिक लाभ भी हासिल होंगे और अटके हुए काम बनने लगेंगे
Image Credit : iStock

कर्क राशि

इस राशि के लोगों की ढैय्या शुरू होने जा रही है, ऐसे में इस दौरान आपके खर्चों में खूब वृद्धि होगी,  घरेलू और व्यापारिक मामलों में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है
Image Credit : iStock

सिंह राशि

सिंह वाले जातकों को अपने व्यापार कौशल को अभिव्यक्ति देने का ये सही समय है, जो लोग अविवाहित हैं उनके साथी की तलाश खत्म हो सकती है
Image Credit : iStock

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों अपने कर्जों पर ध्यान देना होगा, इस दौरान कर्ज बिल्कुल न लें, हालांकि नौकरी के मामले में शनि की ये स्थिति आपके लिए मददगार साबित होगी
Image Credit : iStock

तुला राशि

इस राशि वालों को काफी राहत मिलेगी, यश और मान के साथ  प्रमोशन के योग बनेंगे, नया वाहन या फ्लैट भी खरीद सकते हैं
Image Credit : iStock

वृश्चिक राशि

शनि के राशि परिवर्तन करने से आपके ऊपर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी, ऐसे में कई तरह की परेशानियों का सामना इस राशि के जातकों को पड़ेगा
Image Credit : iStock

धनु राशि

पिछले साढ़े सात साल से इस राशि में चल रही शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी, ऐसे में इस राशि के जातकों को मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति मिलेगी
Image Credit : iStock

मकर राशि

इस राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और 17 जनवरी से शनि देव उतरने शुरू हो जाएंगे, ये आपकी कुंडली के धन भाव में गोचर करेंगे इसलिए इस समय आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे
Image Credit : iStock

कुंभ राशि

शनि के गोचर से आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा, ऐसे में आपको जीवन के लगभग हर एक क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, व्यापार और नौकरी में भी परेशानियां बढ़ जाएंगी
 
Image Credit : iStock

मीन राशि

इस राशि वाले जातकों पर साढ़ेसाती का आरंभ अर्थात प्रथम ढैय्या लगेगा, अधिक सोचने से बचने वाला समय तथा स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने वाला समय है 
Image Credit : iStock

गलती से भी किसी से उधार में न लें नमक, हो सकता है नुकसान

iStock
Read Now