2025 में शनि की बदलेगी चाल, जानें किन लोगों पर होगा साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव शनिदेव 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती हट जाएगी। वहीं वृश्चिक, कर्क राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। जबकि 2025 में शनि की चाल बदलने से मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ होगी। शनि गोचर से कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण, मीन राशि पर दूसरा और मेष राशि में पहला चरण प्रारंभ होगा। इसके साथ ही शनि के गोचर से सिंह और धनु राशि वालों पर शनि ढैय्या प्रारंभ हो जाएगी। साढ़ेसाती और ढैय्या