दशहरा पर करें राशि अनुसार उपाय, साल भर मिलेगी धन-दौलत

अमर उजाला

Mon, 23 October 2023

Image Credit : iStock

  • मेष : मेष राशि वाले दशहरा पर घी का दीपक जलाकर हनुमान कवच का पाठ करें। ऐसा करने से आपका आत्मबल बढ़ेगा। 
  • वृष : वृष राशि के जातकों के लिए दशहरे के दिन रामचरित मानस का पाठ करना शुभ होगा। 

Image Credit : iStock

  • मिथुन : करियर में तरक्की के लिए दशहरे के दिन रामायण के आरण्यक कांड का पाठ करें। साथ ही हनुमान जी को पान अर्पित करें। 
  • कर्क : कर्क राशि वालों पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करना चाहिए। साथ ही हनुमान जी को पीले फूल चढ़ाएं और फिर उन्हें जल में प्रवाहित कर दें।

Image Credit : iStock
  • सिंह : सिंह राशि वालों को दशहरे के दिन बाल कांड का पाठ करना चाहिए। 
  • कन्या : कन्या राशि के लोग दशहरे के दिन हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाकर सुंदरकांड का पाठ करें।
Image Credit : iStock

  • तुला : तुला राशि के जातक दशहरे के दिन बाल कांड का पाठ करें और हनुमान जी को चावल की खीर अर्पित करें। 
  • वृश्चिक : हनुमान जी की कृपा पाने के लिए दशहरे के दिन हनुमान अष्टक का पाठ करें।

Image Credit : iStock
  • धनु : दशहरा के दिन धनु राशि के लोग अयोध्या कांड का पाठ करें। फिर हनुमान जी को शुद्ध शहद चढ़ाएं। 
  • मकर : दशहरा के दिन मकर राशि वाले किष्किंधा कांड का पाठ करें।
Image Credit : iStock

  • कुंभ : कुंभ राशि वाले इस दिन हनुमान जी को मीठे गुड़ वाले टिक्कड़ बना कर अर्पित करें और पूजा के बाद वे टिक्कड़ चीटियों को खिला दें। 
  • मीन : मीन राशि के लोग दशहरा के दिन हनुमान बाहुक का पाठ करें। इसके बाद हनुमान जी को लाल पुष्प या माला अर्पित करें।

Image Credit : iStock

विजयादशमी पर मनोकामना पूर्ति हेतु विशेष उपाय

अमर उजाला
Read Now