आज शाम आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा

अमर उजाला

Mon, 23 January 2023

Image Credit : iStock

ग्रहों का दुर्लभ संयोग

आज यानी कि 23 जनवरी 2023, सोमवार की रात बहुत खास रहने वाली है आज आसमान ग्रहों के संयोग का दुर्लभ नजारा दिखाई देगा 
Image Credit : iStock

त्रिग्रही योग

दरअसल 17 जनवरी को शनि ग्रह ने कुंभ राशि में प्रवेश किया है, इसके बाद 22 जनवरी को शुक्र ने भी कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है और अब आज 23 जनवरी की रात चंद्रमा भी कुंभ राशि में प्रवेश करेगा इस तरह कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनेगा
Image Credit : iStock

एकसाथ नजर आएंगे तीन ग्रह 

कुंभ राशि में एकसाथ 3 ग्रहों शनि, शुक्र और चंद्रमा के आने से बन रहा त्रिग्रही योग आसमान में साफ नजर आएगा इस दुर्लभ नजारे को बिना टेलीस्कोप के नंगी आंखों से देखा जा सकेगा

 
Image Credit : iStock

पश्चिम दिशा में दिखेगा ये नजारा 

विशेषज्ञों के अनुसार सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में ये तीनों ग्रह एक साथ नजर आएंगे 
Image Credit : iStock

इस तरह नजर आएंगे तीनों ग्रह 

सबसे ऊपर अर्धगोलाकार चंद्रमा यानी कि हसिए जैसे आकार का नजर आएगा, इसके नीचे दक्षिण की ओर लट्टू की तरह चमकता हुआ शुक्र ग्रह नजर आएगा फिर शुक्र के नीचे शनि ग्रह नजर आएगा
Image Credit : iStock

डेढ़ घंटे तक देख सकेंगे दुर्लभ दृश्य 

आसमान में शुक्र, शनि और चंद्रमा की युति का यह दुर्लभ नजारा शाम साढ़े 6 बजे से नजर आना शुरू होगा, ये नजारा 8 बजे तक ही देखा जा सकेगा 
Image Credit : iStock

गुप्त नवरात्रि पर बुरी नजर से बचने के लिए करें ये उपाय

amar ujala
Read Now