अमर उजाला
Sun, 16 February 2025
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है
सप्ताह की शुरुआत में आपको बीते कुछ समय से चले आ रही परेशानियों से उबरने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक एक बार फिर परिस्थितियां आपके प्रतिकूल होती नजर आएंगीं
इस सप्ताह आपको अपने किसी भी कार्य में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा हाथ आई सफलता भी फिसल कर निकल सकती है
आपको अपने समर्पित भाव से प्रयास करने पर ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव हो पाएगी
सप्ताह के उत्तरार्ध अचानक से आपके खर्चों में वृद्धि देखने को मिलेगी, इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम और भागदौड़ करनी पड़ सकती है
यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो कागज की अच्छी तरह से जांच कर लें और धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह प्रेम संबंध को लेकर कुछेक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है
इस सप्ताह तुला राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव