अमर उजाला
Mon, 10 February 2025
इस सप्ताह आपको पर्सनल एवं प्रोफेशनल लाइफ में तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है
इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी
इस सप्ताह अपना काम दूसरों के भरोसे छोड़ने की भूल न करें अन्यथा उसके बिगड़ने पर आपको अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है
किसी भी असहज स्थिति से बचने के लिए कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर के साथ तालमेल बिठाकर चलें
कन्या राशि के जातकों के पास सप्ताह के पूर्वार्ध में धन तो आएगा लेकिन खर्च की अधिकता उससे कहीं ज्यादा बनी रहेगी
सप्ताह के मध्य में कार्य विशेष को करने अथवा किसी के ईलाज आदि में बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है
यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो कागजी काम समय से निबटाते चलें और धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतें
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह?