अमर उजाला
Mon, 5 February 2024
यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है
इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर ही बहुत ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता रहेगी
इस सप्ताह आपको कामकाज की थकान, मौसम जनित बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी से परेशानी हो सकती है
सप्ताह के आरंभ से ही कामकाज में आने वाली अड़चन आपकी परेशानी का कारण बनेंगी
इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी अथवा सीनियर के साथ किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है
लाभ की दृष्टि से इस सप्ताह कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी
मेष राशि के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, यहां जानें