अमर उजाला
Mon, 10 February 2025
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है
इस सप्ताह आपके लंबे अरसे से पड़े आधे-अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं, सौभाग्य का हर कदम पर साथ मिलने के कारण आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब रहेंगे
पूरे सप्ताह आपके भीतर सकारात्मक सोच और सकरात्मक उर्जा बनी रहेगी, कार्यक्षेत्र में आप आगे बढ़कर तमाम जिम्मेदारियों को न सिर्फ स्वीकार करेंगे बल्कि उसमें बेहतर रिजल्ट देने में भी कामयाब होंगे
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के प्रारंभ में बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है
आपको इस सप्ताह परिश्रम का पूरा फल मिलेगा, व्यवसाय की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल है
आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा, कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी
सप्ताह के अंत तक आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं, विदेश में करियर-कारोबार बनाने के लिए प्रयासरत लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है
तुला राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है ये सप्ताह