अमर उजाला
Mon, 10 February 2025
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद साबित होने जा रहा है
इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे, पूरे सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों से सहयोग और समर्थन मिलेगा
आप पाएंगे कि विगत कुछ समय से जो आपको कार्य में अनुकूलता चली आ रही थी, इस सप्ताह भी बनी रहेगी
सप्ताह की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से हर्ष का अनुभव होगा, इस सप्ताह योजनाबद्ध कार्य करने से मनचाही सफलता मिलेगी
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभता एवं लाभ लिए रहने वाला है, इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों से मुक्ति मिल सकती है
भूमि-भवन से जुड़े विवाद बातचीत के जरिए दूर हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे
सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे
कन्या राशि वाले लोगों को इस सप्ताह रहना होगा सावधान