अमर उजाला
Sun, 16 February 2025
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है, सप्ताह की शुरुआत के मुकाबले उत्तरार्ध में आपको ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी
इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहते हुए आपके मान-सम्मान आदि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से कठिनाई भरा रह सकता है, सप्ताह के मध्य में अचानक से कोई बड़ा खर्च आ जाने से आप आर्थिक तंगी का अनुभव कर सकते हैं
इस सप्ताह आपको बेवजह के खर्चों को करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको उधार लेने तक की नौबत आ सकती है
नौकरीपेशा लोगों के कार्य अथवा स्थान में बदलाव होने के आसार बनेंगे
यदि आप अपनी प्रोफेसन अथवा कारोबार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने रिश्ते-नाते मधुर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता लाने की आवश्यकता रहेगी
कन्या राशि के जातकों के लिए आपाधापी भरा रहेगा ये सप्ताह